Showing posts with label दुष्कर्म. Show all posts
Showing posts with label दुष्कर्म. Show all posts

चार महीने पहले किया था दुष्कर्म, गर्भवती हुई तो किशोरी ने किया खुलासा


सेक्टर-65 थाना क्षेत्र स्थित में झुग्गियों में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के गर्भवती होने पर इसका खुलासा हुआ। मां की शिकायत पर पुलिस ने पोक्सो समेत अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।

राष्ट्रपति भवन कर्मचारी पर युवती ने लगाया दुष्कर्म का आरोप



राष्ट्रपति भवन में काम करने वाले एक कर्मचारी पर युवती ने दुष्कर्म का आरोप लगाया, आरोपित निशांत यादव राष्ट्रपति भवन में कुक का काम करता है और वह नॉर्थ एवेन्यू थाने के काली बाड़ी इलाके में रहता है।

पीड़िता नई दिल्ली में अपने परिवार के साथ रहती है और वह एमएससी पास है। निशांत की युवती से एक साल पहले दोस्ती हुई थी। आरोप है कि इसके बाद निशांत यादव ने युवती से शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। युवती ने जब निशांत से शादी करने के लिए कहा तो वह मुकर गया।


"मी टू" अभियान के बाद अब अमेरिकी पत्रकार ने पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर लगाया दुष्कर्म का आरोप


कहा-23 साल पहले अपने पद का लाभ उठाकर बनाया था शिकार

"मी टू" अभियान के चलते कुर्सी छोड़ने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर पर अब दुष्कर्म का आरोप लगा है। अमेरिका में एक अग्रणी मीडिया ग्रुप से जुड़ी पत्रकार पल्लवी गोगोई ने आरोप लगाया है कि 23 साल पहले अपने पद का लाभ उठाते हुए अकबर ने उन्हें शिकार बनाया था। वहीं, अकबर ने दुष्कर्म के आरोप को झूठा बताते हुए कहा है कि महिला पत्रकार और उनके बीच सहमति से संबंध बने थे। पति के बचाव में उतरी मल्लिका अकबर ने भी महिला पत्रकार के आरोपों को झूठ करार दिया है। उन्होंने कहा है कि उनका (अकबर) महिला पत्रकार के साथ प्रेम संबंध था।

यौन शोषण के आरोपित दाती महाराज को दिल्ली हाई कोर्ट जाने का निर्देश


सुप्रीम कोर्ट ने यौन शोषण के आरोपित दाती महाराज के मामले की सुनवाई से इन्कार कर दिया। सोमवार को जस्टिस एनवी रमन और जस्टिस एमएम शांतना गौडर की पीठ ने उन्हें अपनी शिकायतें लेकर दिल्ली हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया। हालांकि, पीठ ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद वह दोबारा उच्चतम न्यायालय आ सकते हैं।

गौरतलब है कि दाती महाराज ने पीड़िता पर अदालत से सूचनाएं छिपाने का आरोप लगाया है। दाती महाराज की तरफ से पेश वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि याचिकाकर्ता ने यह तथ्य छिपाया है कि जिन वकीलों की याचिका पर सीबीआइ जांच का आदेश दिया गया है, उन्हीं की याचिका को न केवल हाई कोर्ट पहले खारिज कर चुकी थी बल्कि सुप्रीम कोर्ट से भी अर्जी वापस ली गई थी।

इस पर पीठ ने दाती महाराज से अपनी शिकायतें लेकर हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया। रोहतगी ने याचिका को वापस लेने और हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद दोबारा उच्चतम न्यायालय में अपील करने की इजाजत देने की मांग की, जिसे पीठ ने मंजूर कर लिया।

महिलाओं द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बोलें- "मैन टू" अभियान लांच

‘मी टू’ की तर्ज पर अब ‘मैन टू’ अभियान

यौन उत्पीड़न के खिलाफ महिलाओं की आवाज बुलंद करने की मुहिम ‘मी टू’ की तर्ज पर अब पुरुषों ने भी ‘मैन टू’ अभियान शुरू किया है। साल 2017 में यौन उत्पीड़न के केस में निचली अदालत से बरी हो चुके पूर्व फ्रांसीसी राजनयिक समेत 15 लोगों के समूह ने यह अभियान लांच करते हुए पुरुषों से अपील की है कि वे महिलाओं द्वारा किए गए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बोलें।


ऋषिकेश में डेनमार्क से योग सीखने आई विदेशी युवती से दुष्कर्म

ऋषिकेश : डेनमार्क से योग सीखने के लिए ऋषिकेश आई युवती के साथ एनआरआइ (अनिवासी भारतीय) व्यवसायी ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने युवती को एनर्जी हीलिंग के जरिये स्वस्थ करने का झांसा देकर एक आश्रम में यह शर्मनाक करतूत की। पीड़िता के योग प्रशिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।


सामूहिक दुष्कर्म से बचने के लिए छात्र तीसरी मंजिल से कूदी

मां दुर्गा का दर्शन करने सहेली के साथ निकली एक नाबालिग छात्र को शराब पिलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। सामूहिक दुष्कर्म से बचने के लिए वह निर्वस्त्र अवस्था में ही तीन मंजिले भवन की छत से नीचे कूद गई। गिरते वक्त वह बिजली के हाई वोल्टेज तार से बुरी तरह झुलस गई।

जानकारी के अनुसार नवमी की रात नौवीं कक्षा की एक छात्र सहेली के साथ मेला घूमने निकली। सहेली उसे शहर में अपने किराये के मकान में लेकर गई, जहां कुछ लड़के थे। वहां उसे शराब पिलाई गई। कहा जा रहा है कि बाद में लड़कों ने उसे छत पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

सगी और सौतेली नाबालिग बेटियों को बनाया था हवस का शिकार, दुष्कर्म का दोषी पिता 40 साल तक जेल

सगी और सौतेली नाबालिग बेटियों को बनाया था हवस का शिकार

फरीदाबाद : सगी व सौतेली (दोनों नाबालिग) बेटियों से दुष्कर्म का दोषी पिता 40 साल तक जेल में रहेगा। मई 2017 में दर्ज इस मुकदमे में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने लड़कियों के बयानों, मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों को आधार बनाते हुए उसे दोषी माना और बुधवार को दोनों मामलों में 20-20 साल की सजा सुनाई। दोनों सजा अलग-अलग चलेंगी। यानी एक सजा पूरी होने के बाद दूसरी शुरू होगी।


10 दिनों के भीतर "मी टू" के तहत गई विदेश राज्य मंत्री अकबर की कुर्सी, 20 पूर्व महिलाओं ने लगाए आरोप

यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को आखिरकार इस्तीफा देना ही पड़ा। उनके खिलाफ 10 दिनों के भीतर ‘मी टू’ अभियान के तहत लगभग 20 पूर्व महिला सहयोगियों ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए हैं। सारे आरोप उनके संपादक रहने के समय के हैं। विदेश दौरे से रविवार को लौटे अकबर ने पहले इन आरोपों को गलत और राजनीति से प्रेरित करार दिया था। आरोप लगाने वाली एक महिला पत्रकार के खिलाफ उन्होंने मानहानि का मुकदमा भी कर दिया। सूत्रों के मुताबिक, सरकार में यह राय बन गई थी कि अकबर को मानहानि का केस व्यक्तिगत हैसियत से लड़ना चाहिए, न कि मंत्री के तौर पर। इसके बाद ही बुधवार को उन्होंने अपने पद से इस्तीफा दे दिया।


कांग्रेस पर भी 'मी टू' की मार, राहुल गांधी ने किया एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजी अकबर के इस्तीफे की मांग कर रही कांग्रेस पर भी "मी टू" की मार पड़ गई है। छत्तीसगढ़ की एक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ दिल्ली में यौन प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले खान ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, संप्रग सरकार में मंत्री रहे एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर भी महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। पीड़िता ने उसकी बहन व पार्टी की कुछ अन्य महिलाओं का भी खान द्वारा यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। खान ने इन आरोपों को खारिज किया है। पीड़िता ने खान के खिलाफ पहली शिकायत जून में की थी।



इंदिरापुरम की एटीएस सोसायटी की लिफ्ट में घरेलू सहायिका के साथ दुष्कर्म


गाजियाबाद : इंदिरापुरम की पॉश सोसायटी एटीएस एडवांटेज की लिफ्ट में सोमवार शाम घरेलू सहायिका के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपित सोसायटी में ही रहने वाले एक व्यक्ति की कार चलाता था। सोसायटी के सुरक्षा गार्डो ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।


सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल पर छह हत्याओं के लिए दोषी करार

हिसार : हत्या, बंधक बनाने और साजिश रचने के दो मामलों में कोर्ट ने सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल, उसके बेटे बिजेंद्र उर्फ वीरेंद्र व भांजे जोगेंद्र उर्फ बिल्लू सहित 29 को दोषी करार दिया है। दोषियों में आश्रम के महिला वर्ग की प्रमुख रही बबीता, उसकी बहन पूनम, मौसी सावित्री भी है। सजा का फैसला 16 व 17 अक्टूबर को सुनाया जाएगा। तीन अन्य आरोपित रामपाल की बेटी नीलम, रिश्तेदार राजबाला व संजय फौजी अभी फरार हैं।


सिपाही ने रची दुष्कर्म की कहानी : जिस व्यक्ति के घर से किशोरी मिली, उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया।


किशोरी से दुष्कर्म का केस एक व्यापारी से उगाही के लिए किया गया। पुलिसकर्मी ने किशोरी की मां के साथ मिलकर गलत केस दर्ज किया और कोर्ट में झूठा आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया। केस की पुन: जांच के बाद असली कहानी सामने आई।
जिस व्यक्ति के घर से किशोरी मिली, उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। कोर्ट में लड़की ने कहा कि वह मर्जी से गई थी। दोबारा जांच की गयी तो सामने आया कि जिसे आरोपित बनाया गया है, उसने तो किशोरी से शादी की थी। बचाव पक्ष ने कहा कि पहले अधिकारी ने दोषपूर्ण जांच की।


महिला के साथ दुष्कर्म में समझौता कराने पर नपे थाना प्रभारी


महिला थाना पुलिस ने बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदने गई 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद नरेश सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म 16 सितंबर को किया गया था तथा उसने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने इसे दुष्कर्म की बजाय झगड़े का मामला बना राजीनामा कराने का दबाव बनाया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद महिला थाना पुलिस ने शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार व महिला थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर अंजू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।

छुट्टी होते ही एनडीएमसी के स्कूल में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

स्कूल के इलेक्टिशियन ने पंप हाउस में ले जाकर की दरिंदगी

अति सुरक्षित नई दिल्ली के लुटियंस जोन में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के स्कूल में इलेक्टिशियन ने सात वर्षीय बच्ची (दूसरी कक्षा) से दुष्कर्म किया। बुधवार को छुट्टी होते ही स्कूल के इलेक्टिशियन ने बच्ची को पंप हाउस में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित राम आसरे (50) को गिरफ्तार कर लिया है।


नई दिल्ली : विवेक विहार स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के छात्र का वरिष्ठ छात्रों ने चलती बस में यौन शोषण किया


विवेक विहार स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के छात्र का वरिष्ठ छात्रों ने चलती बस में यौन शोषण किया।

सातवीं, आठवीं और 10वीं के तीन छात्रों ने अलग-अलग दिनों में चार बार गलत हरकत की। एक अगस्त की घटना के बाद पीड़ित ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। स्कूल प्रबंधन ने तीनों आरोपितों को स्कूल से निकाल दिया। वहीं, छह अगस्त को विवेक विहार थाना पुलिस ने भी पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।


देश में "लेफ्ट, राइट, सेंटर" हो रहे सब जगह दुष्कर्म, हर छह घंटे में एक लड़की से दुष्कर्म होता है।

पीड़िताओं की किसी भी तरह की फोटो और बच्चियों के इंटरव्यू लेने पर रोक
मीडिया में धुंधली फोटो दिखाने पर भी रोक 
सिर्फ पॉक्सो कानून के मुताबिक जांच अधिकारी ही केस के सिलसिले में बात कर सकते हैं।

सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को दुष्कर्म की बढ़ती घटनाओं पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में "लेफ्ट, राइट, सेंटर" सब जगह दुष्कर्म हो रहे हैं।
हो रहे है हर छह घंटे में एक लड़की से दुष्कर्म। ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए जरूरी कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही देशभर में कहीं भी दुष्कर्म की शिकार पीड़िता की मीडिया में धुंधली फोटो दिखाने पर भी रोक लगा दी।
यौन उत्पीड़न के शिकार बच्चे-बच्चियों का इंटरव्यू नहीं किया जाएगा।
उनसे सिर्फ पॉक्सो कानून के मुताबिक जांच अधिकारी ही केस के सिलसिले में बात कर सकते हैं। मामले में 14 अगस्त को फिर सुनवाई होगी।

बच्चियों से दुष्कर्म पर मृत्युदंड का बिल ससंद से पास


12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषी को मृत्युदंड देने के प्रावधान वाला आपराधिक कानून (संशोधन) विधेयक 2018 ससंद से पास हो गया है। लोकसभा के बाद सोमवार को राज्यसभा ने भी इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा और 21 अप्रैल को लागू क्रिमिनल लॉ (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेगा।

अग्रिम जमानत का प्रावधान नहीं : रिजिजू ने कहा, नए कानून में 16 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म के दोषियों की न्यूनतम सजा 10 से बढ़ाकर 20 वर्ष की गई है। इसमें अधिकतम सजा उम्रकैद में भी बदली जा सकती है। साथ ही आरोपितों के लिए अग्रिम जमानत का प्रावधान भी नहीं होगा।