पांडव नगर इलाके में गुरु-शिष्य की गरिमा को शर्मसार करने का वाकया सामने आया। ट्यूशन पढ़ाने वाले युवक ने अपनी ही स्टूडेंट 10 साल की छात्र से दुष्कर्म का प्रयास किया। छात्र को अकेली पाकर अश्लील हरकत शुरू कर दी और शोर मचाने पर मौके से भाग गया। पीड़िता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी ट्यूटर को गिरफ्तार कर लिया है।
