राजनाथ की अध्यक्षता में गठित समूह कानूनी ढांचे को मजबूत बनाने के सुझाएगा उपाय
‘मी टू’ अभियान के मद्देनजर केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। इस क्रम में गृह मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में चार सदस्यीय मंत्री समूह का गठन किया गया है। यह समूह कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न की घटनाओं पर रोक लगाने और ऐसे मामलों से निपटने के लिए कानूनी और संस्थागत ढांचे को मजबूत बनाने के उपाय सुझाएगा।



