‘मी टू’ में जाएगी विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर की कुर्सी



यौन उत्पीड़न के संगीन आरोपों की वजह से विदेश राज्य मंत्री एमजे अकबर को केंद्रीय मंत्रिमंडल से इस्तीफा देना पड़ सकता है। अकबर अभी विदेश दौरे पर हैं और उनके रविवार तक स्वदेश लौटने का कार्यक्रम है। कांग्रेस और वामदल उनके इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। गुरुवार को केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने एमजे अकबर पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगा रही महिलाओं के लिए न्याय की मांग कर दी। जाहिर है कि जिस तरह सोशल मीडिया पर ‘मी टू’ अभियान के तहत अकबर पर कई महिलाओं ने आरोप लगाए हैं, उससे भाजपा भी असहज है। ऐसे में उनका बचना मुश्किल है। माना जा रहा है कि उन्हें जल्द ही मंत्री पद छोड़ना पड़ेगा।