कांग्रेस पर भी 'मी टू' की मार, राहुल गांधी ने किया एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान का इस्तीफा मंजूर

नई दिल्ली: यौन उत्पीड़न के आरोपों में घिरे विदेश राज्य मंत्री एमजी अकबर के इस्तीफे की मांग कर रही कांग्रेस पर भी "मी टू" की मार पड़ गई है। छत्तीसगढ़ की एक महिला कार्यकर्ता ने कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष फिरोज खान के खिलाफ दिल्ली में यौन प्रताड़ना का केस दर्ज कराया है। जम्मू-कश्मीर के रहने वाले खान ने इस्तीफा दे दिया है। वहीं, संप्रग सरकार में मंत्री रहे एक वरिष्ठ कांग्रेसी नेता पर भी महिला पत्रकार ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने खान का इस्तीफा मंजूर कर लिया है। पीड़िता ने उसकी बहन व पार्टी की कुछ अन्य महिलाओं का भी खान द्वारा यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। खान ने इन आरोपों को खारिज किया है। पीड़िता ने खान के खिलाफ पहली शिकायत जून में की थी।