बच्चियों से दुष्कर्म पर मृत्युदंड का बिल ससंद से पास


12 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों से दुष्कर्म के दोषी को मृत्युदंड देने के प्रावधान वाला आपराधिक कानून (संशोधन) विधेयक 2018 ससंद से पास हो गया है। लोकसभा के बाद सोमवार को राज्यसभा ने भी इसे ध्वनिमत से पारित कर दिया। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद यह विधेयक कानून बन जाएगा और 21 अप्रैल को लागू क्रिमिनल लॉ (संशोधन) अध्यादेश की जगह लेगा।

अग्रिम जमानत का प्रावधान नहीं : रिजिजू ने कहा, नए कानून में 16 वर्ष से कम उम्र की लड़कियों से दुष्कर्म के दोषियों की न्यूनतम सजा 10 से बढ़ाकर 20 वर्ष की गई है। इसमें अधिकतम सजा उम्रकैद में भी बदली जा सकती है। साथ ही आरोपितों के लिए अग्रिम जमानत का प्रावधान भी नहीं होगा।