Showing posts with label बाबाजी न्यूज़. Show all posts
Showing posts with label बाबाजी न्यूज़. Show all posts

70 लाख की ठगी में बाबा गिरफ्तार, धार्मिक प्रवचन के जरिये खुद की कंपनी खोली

धार्मिक प्रवचन के जरिये खुद की कंपनी खोली


पूर्वी दिल्ली : धार्मिक प्रवचन के जरिये खुद की कंपनी में निवेश कर ठगी करने वाले कथित बाबा अशोकानंद महाराज (43) को पूर्वी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवंबर 2018 में शकरपुर थाने में उसके खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज हुई थी। उसके बाद से वह अपने साथियों संग फरार था।

पुलिस ने अशोकानंद को बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित उसके बिसरख गांव से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस को अब तक 15 शिकायतें मिल चुकी हैं, जिसमें उसने करीब 70 लाख रुपये की ठगी की है।


पतंजलि आयुर्वेद कंपनी के योग गुरु बाबा को हाई कोर्ट से मिली बड़ी राहत


तीन हजार पेड़ कटने के मामले में डीएम तय करें मुआवजा, बाबा रामदेव की कंपनी पर लगे थे हरे पेड़ काटने के आरोप


यौन शोषण के आरोपित दाती महाराज को दिल्ली हाई कोर्ट जाने का निर्देश


सुप्रीम कोर्ट ने यौन शोषण के आरोपित दाती महाराज के मामले की सुनवाई से इन्कार कर दिया। सोमवार को जस्टिस एनवी रमन और जस्टिस एमएम शांतना गौडर की पीठ ने उन्हें अपनी शिकायतें लेकर दिल्ली हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया। हालांकि, पीठ ने यह भी कहा कि हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद वह दोबारा उच्चतम न्यायालय आ सकते हैं।

गौरतलब है कि दाती महाराज ने पीड़िता पर अदालत से सूचनाएं छिपाने का आरोप लगाया है। दाती महाराज की तरफ से पेश वकील मुकुल रोहतगी ने कहा कि याचिकाकर्ता ने यह तथ्य छिपाया है कि जिन वकीलों की याचिका पर सीबीआइ जांच का आदेश दिया गया है, उन्हीं की याचिका को न केवल हाई कोर्ट पहले खारिज कर चुकी थी बल्कि सुप्रीम कोर्ट से भी अर्जी वापस ली गई थी।

इस पर पीठ ने दाती महाराज से अपनी शिकायतें लेकर हाई कोर्ट जाने का निर्देश दिया। रोहतगी ने याचिका को वापस लेने और हाई कोर्ट में सुनवाई पूरी होने के बाद दोबारा उच्चतम न्यायालय में अपील करने की इजाजत देने की मांग की, जिसे पीठ ने मंजूर कर लिया।

113 दिनों से अविरल गंगा के लिए अनशन पर संघर्षरत स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद ने देह त्यागी


ऋषिकेश स्थित एम्स में ली अंतिम सांस, 113 दिनों से अविरल गंगा के लिए अनशन पर थे...


ऋषिकेश: गंगा रक्षा के लिए प्रभावी कानून बनाने और गंगा की अविरलता को लेकर 113 दिनों से तप (अनशन) कर रहे 86 वर्षीय स्वामी ज्ञानस्वरूप सानंद (प्रोफेसर गुरुदास अग्रवाल) ने गुरुवार को देह त्याग दी। मंगलवार को उन्हें ऋषिकेश स्थित एम्स में भर्ती कराया गया था। उनके शरीर में पोटेशियम और ग्लूकोज का स्तर काफी गिर गया था। इससे गुरुवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। स्वामी सानंद ने एम्स ऋषिकेश को अपना देह दान किया था।

सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल पर छह हत्याओं के लिए दोषी करार

हिसार : हत्या, बंधक बनाने और साजिश रचने के दो मामलों में कोर्ट ने सतलोक आश्रम के संचालक रामपाल, उसके बेटे बिजेंद्र उर्फ वीरेंद्र व भांजे जोगेंद्र उर्फ बिल्लू सहित 29 को दोषी करार दिया है। दोषियों में आश्रम के महिला वर्ग की प्रमुख रही बबीता, उसकी बहन पूनम, मौसी सावित्री भी है। सजा का फैसला 16 व 17 अक्टूबर को सुनाया जाएगा। तीन अन्य आरोपित रामपाल की बेटी नीलम, रिश्तेदार राजबाला व संजय फौजी अभी फरार हैं।