Showing posts with label बाबा गिरफ्तार. Show all posts
Showing posts with label बाबा गिरफ्तार. Show all posts

70 लाख की ठगी में बाबा गिरफ्तार, धार्मिक प्रवचन के जरिये खुद की कंपनी खोली

धार्मिक प्रवचन के जरिये खुद की कंपनी खोली


पूर्वी दिल्ली : धार्मिक प्रवचन के जरिये खुद की कंपनी में निवेश कर ठगी करने वाले कथित बाबा अशोकानंद महाराज (43) को पूर्वी जिला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। नवंबर 2018 में शकरपुर थाने में उसके खिलाफ ठगी की शिकायत दर्ज हुई थी। उसके बाद से वह अपने साथियों संग फरार था।

पुलिस ने अशोकानंद को बुधवार को ग्रेटर नोएडा स्थित उसके बिसरख गांव से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ पुलिस को अब तक 15 शिकायतें मिल चुकी हैं, जिसमें उसने करीब 70 लाख रुपये की ठगी की है।


सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल समेत 14 अन्य दोषियों को कोर्ट ने "मरते दम तक जेल" की सजा


नई दिल्ली: रोहतक के सतलोक आश्रम के प्रमुख रामपाल को कोर्ट ने "मरते दम तक जेल" की सजा सुनाई है। हिसार की विशेष अदालत ने मंगलवार को उसके बेटे व भांजे समेत 14 अन्य दोषियों को भी आखिरी सांस तक जेल में रहने की सजा सुनाई। कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि सभी दोषी अंतिम सांस तक जेल में रहेंगे और उनकी सजा सरकार भी माफ नहीं करेगी। आजीवन कारावास के अलावा कोर्ट ने प्रत्येक दोषी पर दो लाख पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

लिफ्ट लेकर वाहन चालकों का सामान चुराने वाला बाबा गिरफ्तार


जहांगीरपुरी पुलिस ने लिफ्ट लेकर वाहन चालकों के मोबाइल व कीमती सामान चुराने वाले बाबा को गिरफ्तार किया है। उसकी पहचान मिथुन के रूप में हुई है।

मुकुंदपुर फ्लाईओवर के पास पहुंचने पर गेरुए वेश में खड़े एक व्यक्ति ने उनसे लिफ्ट मांगा तो विजय ने टेपों में बैठा लिया। बुराड़ी फ्लाईओवर पर उस व्यक्ति ने रुकने को कहा। इस दौरान उसने चुपके से पीड़ित का मोबाइल झोली में रख लिया और वाहन से उतरकर जाने लगा। जब पीड़ित को अहसास हुआ तो उसने बाबा को रोकने की कोशिश की। इस बीच कार सवार कुछ युवक आए और उसने पीड़ित से रुपये छीन लिए और बाबा युवकों के साथ कार में बैठकर फरार हो गया।