इंदिरापुरम की एटीएस सोसायटी की लिफ्ट में घरेलू सहायिका के साथ दुष्कर्म


गाजियाबाद : इंदिरापुरम की पॉश सोसायटी एटीएस एडवांटेज की लिफ्ट में सोमवार शाम घरेलू सहायिका के साथ दुष्कर्म किया गया। आरोपित सोसायटी में ही रहने वाले एक व्यक्ति की कार चलाता था। सोसायटी के सुरक्षा गार्डो ने उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया है।