महिला के साथ दुष्कर्म में समझौता कराने पर नपे थाना प्रभारी


महिला थाना पुलिस ने बच्चों के लिए स्कूल बैग खरीदने गई 34 वर्षीय महिला के साथ दुष्कर्म करने तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद नरेश सहित तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता का आरोप है कि दुष्कर्म 16 सितंबर को किया गया था तथा उसने मामले की शिकायत पुलिस को भी दी थी। पुलिस ने इसे दुष्कर्म की बजाय झगड़े का मामला बना राजीनामा कराने का दबाव बनाया। एसपी के हस्तक्षेप के बाद महिला थाना पुलिस ने शहर थाना प्रभारी संतोष कुमार व महिला थाने में कार्यरत सब इंस्पेक्टर अंजू के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है।