किशोरी से दुष्कर्म का केस एक व्यापारी से उगाही के लिए किया गया। पुलिसकर्मी ने किशोरी की मां के साथ मिलकर गलत केस दर्ज किया और कोर्ट में झूठा आरोप पत्र भी दाखिल कर दिया। केस की पुन: जांच के बाद असली कहानी सामने आई।
जिस व्यक्ति के घर से किशोरी मिली, उसके खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया। कोर्ट में लड़की ने कहा कि वह मर्जी से गई थी। दोबारा जांच की गयी तो सामने आया कि जिसे आरोपित बनाया गया है, उसने तो किशोरी से शादी की थी। बचाव पक्ष ने कहा कि पहले अधिकारी ने दोषपूर्ण जांच की।
