नई दिल्ली : विवेक विहार स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के छात्र का वरिष्ठ छात्रों ने चलती बस में यौन शोषण किया


विवेक विहार स्थित दशमेश पब्लिक स्कूल के छात्र का वरिष्ठ छात्रों ने चलती बस में यौन शोषण किया।

सातवीं, आठवीं और 10वीं के तीन छात्रों ने अलग-अलग दिनों में चार बार गलत हरकत की। एक अगस्त की घटना के बाद पीड़ित ने स्कूल जाना छोड़ दिया है। स्कूल प्रबंधन ने तीनों आरोपितों को स्कूल से निकाल दिया। वहीं, छह अगस्त को विवेक विहार थाना पुलिस ने भी पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।