छुट्टी होते ही एनडीएमसी के स्कूल में सात वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म

स्कूल के इलेक्टिशियन ने पंप हाउस में ले जाकर की दरिंदगी

अति सुरक्षित नई दिल्ली के लुटियंस जोन में नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के स्कूल में इलेक्टिशियन ने सात वर्षीय बच्ची (दूसरी कक्षा) से दुष्कर्म किया। बुधवार को छुट्टी होते ही स्कूल के इलेक्टिशियन ने बच्ची को पंप हाउस में ले जाकर वारदात को अंजाम दिया। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर मंदिर मार्ग थाना पुलिस ने दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपित राम आसरे (50) को गिरफ्तार कर लिया है।