दिल्ली में बुधवार को कहीं हल्की तो कहीं झमाझम बारिश हुई। गुरुवार को भी मौसम इसी तरह का बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 11 और 12 अगस्त को राजधानी में तेज बारिश के आसार हैं।
राजधानी में बुधवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री सेल्सियस कम (33.5) दर्ज किया गया व न्यूनतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस रहा। धूप निकलने पर लोगों को उमस से परेशानी हुई। गुरुवार को भी हल्की बारिश की संभावना है।
मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान राजधानी में औसतन 4.5 एमएम बारिश हुई। पालम में 23.7, आया नगर में 64.9, लोदी रोड में 3.7, रिज में 9, मंगेशपुर और पूसा में 4 मिलीमीटर बारिश हुई।
