सगी और सौतेली नाबालिग बेटियों को बनाया था हवस का शिकार
फरीदाबाद : सगी व सौतेली (दोनों नाबालिग) बेटियों से दुष्कर्म का दोषी पिता 40 साल तक जेल में रहेगा। मई 2017 में दर्ज इस मुकदमे में अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश कुलदीप सिंह की अदालत ने लड़कियों के बयानों, मेडिकल रिपोर्ट व अन्य साक्ष्यों को आधार बनाते हुए उसे दोषी माना और बुधवार को दोनों मामलों में 20-20 साल की सजा सुनाई। दोनों सजा अलग-अलग चलेंगी। यानी एक सजा पूरी होने के बाद दूसरी शुरू होगी।