Showing posts with label दुस्साहस. Show all posts
Showing posts with label दुस्साहस. Show all posts

प्रेमिका ने शादी से मना किया तो युवक ने हथौड़े से मारा (पिछले 8 सालों से दोस्ती)

शादी करने से मना करने पर एक युवक ने प्रेमिका को महिपालपुर स्थित एक होटल में बुलाकर उसकी हत्या करने के इरादे से हथौड़े से मारा। घायल युवती को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। .

मौके पर पहुंची वसंतकुंज नॉर्थ थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास की धाराओं में केस दर्ज कर आरोपी युवक को अस्पताल से गिरफ्तार कर लिया। जिसकी पहचान 22 वर्षीय निशांत सैनी के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि निशांत सैनी अपने परिवार के साथ सरोजनी नगर इलाके में रहता है और आईपी विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद एक निजी कंपनी में फोटोग्राफर है। इसी इलाके में युवती भी रहती है। दोनों के बीच पिछले 8 सालों से दोस्ती थी और दोनों के परिवार भी एक दूसरे को जानते हैं।


पेटीएम कंपनी के एमडी से मांगी 20 करोड़ रुपये की रंगदारी

पेटीएम कंपनी का गोपनीय डाटा चोरी कर सार्वजनिक करने की धमकी देने का आरोप

नोएडा : ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर का कारोबार करने वाली कंपनी पेटीएम के संस्थापक और मैनेजिंग डायरेक्टर (एमडी) विजय शेखर शर्मा से 20 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने कंपनी की आरोपित वाइस प्रेसिडेंट सोनिया धवन, उसके पति रूपक जैन व कंपनी कर्मचारी देवेंद्र कुमार को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। सोनिया एमडी की निजी सचिव भी थी।


ऋषिकेश में डेनमार्क से योग सीखने आई विदेशी युवती से दुष्कर्म

ऋषिकेश : डेनमार्क से योग सीखने के लिए ऋषिकेश आई युवती के साथ एनआरआइ (अनिवासी भारतीय) व्यवसायी ने दुष्कर्म किया। आरोपित ने युवती को एनर्जी हीलिंग के जरिये स्वस्थ करने का झांसा देकर एक आश्रम में यह शर्मनाक करतूत की। पीड़िता के योग प्रशिक्षक की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज उसे गिरफ्तार कर लिया है।


सामूहिक दुष्कर्म से बचने के लिए छात्र तीसरी मंजिल से कूदी

मां दुर्गा का दर्शन करने सहेली के साथ निकली एक नाबालिग छात्र को शराब पिलाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म की कोशिश की गई। सामूहिक दुष्कर्म से बचने के लिए वह निर्वस्त्र अवस्था में ही तीन मंजिले भवन की छत से नीचे कूद गई। गिरते वक्त वह बिजली के हाई वोल्टेज तार से बुरी तरह झुलस गई।

जानकारी के अनुसार नवमी की रात नौवीं कक्षा की एक छात्र सहेली के साथ मेला घूमने निकली। सहेली उसे शहर में अपने किराये के मकान में लेकर गई, जहां कुछ लड़के थे। वहां उसे शराब पिलाई गई। कहा जा रहा है कि बाद में लड़कों ने उसे छत पर ले जाकर दुष्कर्म की कोशिश की।

आतंकी फंडिंग से बनी मस्जिदों और मदरसों निर्माण की संपत्ति जब्त की जाएगी

एनआइए की जांच में लश्कर के पैसों से मस्जिदों व मदरसों के निर्माण का पता चला


नई दिल्ली: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से मस्जिदों और मदरसों की फंडिंग के बारे में पता चलने के बाद सभी जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल, इस मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) जांच कर रही है। जल्द प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लांडिंग रोकथाम कानून के तहत जांच शुरू कर सकता है। ईडी की जांच शुरू होने के बाद आतंकी फंडिंग से बने मदरसों और मस्जिदों की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मनी लांडिंग रोकथाम कानून के तहत ईडी को काली कमाई से बनाई गई किसी भी संपत्ति को जब्त करने का अधिकार है।

शिक्षा: 12वीं पास कार में लालबत्ती लगाकर, आइपीएस अधिकारी बन पुलिस पर झाड़ा रौब,धरा


पश्चिमी दिल्ली : शिक्षा: 12वीं पास और दुस्साहस इतना कि खुद को आइपीएस अधिकारी बताता था। लालबत्ती लगी गाड़ी से घूमकर आम लोगों पर ही नहीं, बल्कि पुलिस अधिकारियों पर भी रौब झाड़ता था। घटना बुधवार रात अपनी गाड़ी में दिल्ली पुलिस का लोगो और पब्लिक एनाउंसमेंट सिस्टम (पीए सिस्टम) लगाकर हरिनगर इलाके में पिकेट पर तैनात पुलिसकर्मियों को दिशा-निर्देश देने लगा, तभी पश्चिम जिला पुलिस ने उसके झूठ को बेनकाब करते हुए धर दबोचा। आरोपित की पहचान दिव्य मल्होत्र (34) के रूप में हुई है। उसके पास से एक एसेंट कार, दो लालबत्ती और एक पीए सिस्टम भी बरामद हुआ है। अब हरिनगर थाना पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त मोनिका भारद्वाज ने बताया कि बुधवार रात पुलिस जनरल गश्त पर थी। इसलिए दिल्ली पुलिस के ज्यादातर अधिकारी भी गश्त पर थे। इस दौरान हरिनगर इलाके में मिराज सिनेमा के पास पिकेट लगी थी। रात करीब 10.20 बजे एक एसेंट कार वहां आकर रुकी। कार पर लालबत्ती के साथ दिल्ली पुलिस का लोगो भी लगा था। उसमें बैठा युवक पिकेट पर मौजूद पुलिसकर्मियों को अपने पीए सिस्टम से दिशा-निर्देश देने लगा। शक होने पर पुलिसकर्मियों ने पूछताछ की तो उसने खुद को आइपीएस अधिकारी बताया, लेकिन पुलिसकर्मियों को यकीन नहीं हुआ। उन्होंने परिचय पत्र मांगा तो युवक असहज हो गया। इसके बाद खुद को एसीपी का बेटा बताकर अंजाम भुगतने की धमकी दी। पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने सच्चाई कबूल ली।