आतंकी फंडिंग से बनी मस्जिदों और मदरसों निर्माण की संपत्ति जब्त की जाएगी

एनआइए की जांच में लश्कर के पैसों से मस्जिदों व मदरसों के निर्माण का पता चला


नई दिल्ली: आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा की ओर से मस्जिदों और मदरसों की फंडिंग के बारे में पता चलने के बाद सभी जांच एजेंसियां सतर्क हो गई हैं। फिलहाल, इस मामले की राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआइए) जांच कर रही है। जल्द प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) भी मनी लांडिंग रोकथाम कानून के तहत जांच शुरू कर सकता है। ईडी की जांच शुरू होने के बाद आतंकी फंडिंग से बने मदरसों और मस्जिदों की संपत्ति को जब्त किया जा सकता है। ईडी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि मनी लांडिंग रोकथाम कानून के तहत ईडी को काली कमाई से बनाई गई किसी भी संपत्ति को जब्त करने का अधिकार है।