फरीदाबाद में गांजा आपूर्तिकर्ता के यहां छापा, 25 किलो गांजा व 19 लाख जब्त



फरीदाबाद : जिले में सबसे बड़े गांजा सप्लायर विजेंद्र उर्फ लाला की किलेबंदी क्राइम ब्रांच ने ढहा दी। सेक्टर-22 शिवाजी नगर झुग्गी में आरोपित के ठिकाने पर क्राइम ब्रांच व मुजेसर थाना पुलिस ने संयुक्त छापेमारी की। वहां से करीब 19 लाख रुपये, 25 किलो गांजा, 10 पेटी शराब व कट्टा बरामद किया। इस दौरान लाला फरार होने में कामयाब रहा। पुलिस ने उसके पिता जॉनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया। जॉनी भी गांजा सप्लाई में लाला की मदद करता है।