Rojgar Update is a web platform. The information source of the website is different news channel. This website share you about to share you latest trending news related to Rojgar News, Job Update, State Wise Jobs, Job Update.
Showing posts with label खेल जागरण. Show all posts
Showing posts with label खेल जागरण. Show all posts
ओलंपिक म्यूजियम में रखी जाएगी मेरठ के सौरभ चौधरी की पिस्टल
नई दिल्ली : निशानेबाजी स्पर्धाओं में बड़े निशानेबाजों को पछाड़ने वाले मेरठ के सौरभ चौधरी ने फिर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल में ही अजेर्ंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 16 वर्षीय सौरभ ने रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण झटका था। लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत सौरभ की पिस्टल स्विट्जरलैंड के ओलंपिक म्यूजियम में रखने का फैसला किया गया। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अर्जेंटीना में ही सौरभ को पत्र सौंपा है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।
पेट की भूख ने पप्पू को बना दिया क्रिकेटर, हर विकेट के लिए मिलते थे 10 रुपये
बचपन में माता-पिता को खोया, हर विकेट के लिए मिलते थे 10 रुपये, देवधर ट्रॉफी में पदार्पण करने को तैयार
सफलता की भूख तो आम बात है, लेकिन बायें हाथ के स्पिनर पप्पू राय के लिए सफलता के दूसरे मायने थे। इससे यह सुनिश्चित होता था कि उन्हें भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा।
इस 23 वर्षीय गेंदबाज को देवधर ट्रॉफी के लिए अंजिक्य रहाणो की अगुआई वाली भारत-सी टीम में चुना गया है, लेकिन कोलकाता के इस लड़के की कहानी मार्मिक है। पप्पू ने जब ‘मम्मी-पापा’ कहना भी शुरू नहीं किया था तब उन्होंने अपने माता-पिता गंवा दिए थे। अपने नए राज्य ओडिशा की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद देवधर ट्रॉफी के लिए चुने गए पप्पू ने अपने पुराने दिनों को याद किया जब प्रत्येक विकेट का मतलब होता था कि उन्हें दोपहर और रात का पर्याप्त खाना मिलेगा।
बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की नजर अगले विश्व कप पर
बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की नजरें अगले साल इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर हैं। खलील ने हाल ही में हुए एशिया कप में हांगकांग की टीम के खिलाफ पदार्पण किया था। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम में चुना गया है।
जू. भारतीय हॉकी टीम ने मलेशिया को 4-0 से रौंदा, भारत ने जीता कांस्य पदक
विशाल अंतिल के डबल धमाल से भारतीय जूनियर पुरुष हॉकी टीम ने रविवार को सातवें सुल्तान ऑफ जोहोर कप में मेजबान मलेशिया को 4-0 से हराकर कांस्य पदक के साथ अपने अभियान का अंत किया।
वहीं ऑस्ट्रेलिया ने ब्रिटेन को 2-0 से हराकर दूसरी बार खिताब जीता। भारत के लिए विकास (15वें, 25वें मिनट) ने दो, जबकि विवेक प्रसाद (11वें मिनट) और शैलानंद लाकड़ा (21वें मिनट) ने एक-एक गोल किया। इस तरह से भारत ने कांस्य पदक जीतकर अपने अभियान का अंत किया।
भारतीय लड़कों ने शानदार शुरुआत करते हुए पहले क्वार्टर में ही मलेशियाई गोल पर लगातार हमले किए। फाइनल में नहीं पहुंच पाने की निराशा को भुलाते हुए भारतीय टीम ने अपने कौशल का शानदार नमूना पेश किया।

Subscribe to:
Posts (Atom)