24 घंटे तक स्केटिंग कर देवांशी त्यागी का नाम गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज



पश्चिमी दिल्ली: स्केटिंग खिलाड़ी देवांशी त्यागी ने एक बार फिर विश्व स्तर पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। देवांशी ने लगातार 24 घंटे तक स्केटिंग कर नया विश्व कीर्तिमान गढ़ा है। इस उपलब्धि के लिए उनका नाम गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो गया है।