रसायन विज्ञान के शिक्षकों के लिए ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स एक नवंबर से शुरू

नई दिल्ली: मानव संसाधन विकास मंत्रालय  (एमएचआरडी) की तरफ से रसायन विज्ञान के शिक्षकों के लिए पहला ऑनलाइन रिफ्रेशर कोर्स तैयार किया गया है। इसे नेशनल रिसोर्स सेंटर ऑफ केमिस्ट्री ने तैयार किया है, जो एमएचआरडी की ही एक बॉडी है।

सेंटर के अध्यक्ष प्रो. अशोक बक्शी ने बताया कि इसके जरिये उच्च शिक्षा संकाय में शिक्षकों को पेशेवर होने के गुर सिखाए जाएंगे। डीयू के श्री गुरु तेग बहादुर खालसा कॉलेज में सेंटर स्थापित किया गया है और प्रो. अशोक बहादुरगढ़ के पीडीएम विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। यह कोर्स एक नवंबर से शुरू हो रहा है।