नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस आयुक्त (सीपी) के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाली एक और ई-मेल आई है। यह ई-मेल नेपाल से भेजी गई है।
इससे पहले भी किसी ने सीपी को ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। दो महीने में दो बार इस तरह की ई-मेल मिलने से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियों ने ई-मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है, जबकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एजेंसियों को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि, इस मसले पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।
