जेएनयू प्रोफेसर पर खराब व्यवहार करने का आरोप

नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हाल में ही देश भर के सहायक प्रोफेसरों के लिए अभिविन्यास (ओरिएंटेशन) कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।

जेएनयू छात्र संघ के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि अकादमिक स्टाफ कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्कूल ऑफ सोशल साइंस के डीन प्रो. प्रदीप्ता चौधरी ने छात्रों के साथ खराब व्यवहार किया और किसी की जाति पर टिप्पणी की। वहीं प्रो प्रदीपता ने आरोपों का खंडन किया है। प्रो. प्रदीप्ता ने कहा कि वह झूठ बोलकर बदनाम करने का प्रयास कर रहे हैं।