Showing posts with label दिल्ली पुलिस. Show all posts
Showing posts with label दिल्ली पुलिस. Show all posts

बिना मास्क पार्कों में घूम रहे लोगों को दिल्ली पुलिस सुबह शाम पार्क में जाकर कर रही है जागरुक

लॉकडाउन के चौथे चरण पार्क खोले जा चुके हैं, लेकिन वहां बहुत लोग बिना मास्क पहने भी पहुंच रहे हैं। यह जानकारी सामने आने के बाद से पुलिस सुबह शाम पार्क में जाकर लोगों को जागरुक करने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है।


पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की फिर मिली धमकी


नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस आयुक्त (सीपी) के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जान से मारने की धमकी वाली एक और ई-मेल आई है। यह ई-मेल नेपाल से भेजी गई है।

इससे पहले भी किसी ने सीपी को ई-मेल भेजकर प्रधानमंत्री को जान से मारने की धमकी दी थी। दो महीने में दो बार इस तरह की ई-मेल मिलने से दिल्ली पुलिस में हड़कंप मचा है। दिल्ली पुलिस व अन्य एजेंसियों ने ई-मेल भेजने वाले की तलाश शुरू कर दी है, जबकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा में लगी एजेंसियों को भी हाई अलर्ट कर दिया गया है। हालांकि, इस मसले पर दिल्ली पुलिस के अधिकारी कुछ भी बोलने से इन्कार कर रहे हैं।