Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts
Showing posts with label क्रिकेट. Show all posts

आइसीसी ने विश्व कप 2023 के लिए तैयार की नई संरचना


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने सिंगापुर में एक सप्ताह तक चली बैठक के बाद पुरुषों के 50 ओवर के क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट के क्वालीफिकेशन के नए तरीके को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।

2023 विश्व कप का आयोजन भारत में नौ फरवरी से 26 मार्च के दौरान होगा। इस विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी, लेकिन इसके लिए क्वालीफाई करने के लिए 32 टीमें संघर्ष करेंगी। 2019 से पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए 50 ओवर की लीग आधारित क्वालीफिकेशन संरचना पेश की जाएगी। इसके तहत 2023 में भारत में होने विश्व कप से पहले के दो-तीन साल की क्वालीफिकेशन अवधि में खेले गए 372 मैचों पर नजर रखी जाएगी।

पांच वनडे मैचों की पहले मुकाबले में : भारत ने विंडीज को आठ विकेट से रौंदा

सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा (152*) और कप्तान विराट कोहली (140) की शानदार पारियों की बदौलत भारत ने रविवार को गुवाहाटी में हुए पांच वनडे मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में वेस्टइंडीज को आठ विकेट से शिकस्त दे दी।



पेट की भूख ने पप्पू को बना दिया क्रिकेटर, हर विकेट के लिए मिलते थे 10 रुपये


बचपन में माता-पिता को खोया, हर विकेट के लिए मिलते थे 10 रुपये, देवधर ट्रॉफी में पदार्पण करने को तैयार


सफलता की भूख तो आम बात है, लेकिन बायें हाथ के स्पिनर पप्पू राय के लिए सफलता के दूसरे मायने थे। इससे यह सुनिश्चित होता था कि उन्हें भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा।

 इस 23 वर्षीय गेंदबाज को देवधर ट्रॉफी के लिए अंजिक्य रहाणो की अगुआई वाली भारत-सी टीम में चुना गया है, लेकिन कोलकाता के इस लड़के की कहानी मार्मिक है। पप्पू ने जब ‘मम्मी-पापा’ कहना भी शुरू नहीं किया था तब उन्होंने अपने माता-पिता गंवा दिए थे। अपने नए राज्य ओडिशा की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद देवधर ट्रॉफी के लिए चुने गए पप्पू ने अपने पुराने दिनों को याद किया जब प्रत्येक विकेट का मतलब होता था कि उन्हें दोपहर और रात का पर्याप्त खाना मिलेगा।

बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की नजर अगले विश्व कप पर


बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की नजरें अगले साल इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर हैं। खलील ने हाल ही में हुए एशिया कप में हांगकांग की टीम के खिलाफ पदार्पण किया था। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम में चुना गया है।


टीम इंडिया ने कानपुर में न्यूजीलैंड को छह रन से हराकर सीरीज पर कब्जा किया

भारत ने जीती लगातार सातवीं सीरीज



भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को रविवार को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में छह रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर -1 से कब्जा जमाया। यह भारत की लगातार सातवीं सीरीज जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद भारत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट 337 रन का विशाल स्कोर बनाया। रोहित ने 147 रन की पारी खेली, जबकि कोहली ने 113 रन बनाए।

पाकिस्तानी ओपनर शर्जील खान पर 5 साल का प्रतिबंध


पाकिस्तानीओपनर शर्जील खान पर पाकिस्तान सुपर लीग में स्पॉट फिक्सिंग करने के लिए पांच साल का बैन लगाया गया है।


हार्दिकपंड्या ने तोड़ा पाटिल कपिल (24-24 रन) का रिकॉर्ड

आठवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आए पंड्या ने 96 गेंदों में 8 चौके, 7 छक्के जमाए।


85 साल में पहली बार भारतीय ने लंच से पहले बनाए 100+ रन