पेट की भूख ने पप्पू को बना दिया क्रिकेटर, हर विकेट के लिए मिलते थे 10 रुपये


बचपन में माता-पिता को खोया, हर विकेट के लिए मिलते थे 10 रुपये, देवधर ट्रॉफी में पदार्पण करने को तैयार


सफलता की भूख तो आम बात है, लेकिन बायें हाथ के स्पिनर पप्पू राय के लिए सफलता के दूसरे मायने थे। इससे यह सुनिश्चित होता था कि उन्हें भूखे पेट नहीं सोना पड़ेगा।

 इस 23 वर्षीय गेंदबाज को देवधर ट्रॉफी के लिए अंजिक्य रहाणो की अगुआई वाली भारत-सी टीम में चुना गया है, लेकिन कोलकाता के इस लड़के की कहानी मार्मिक है। पप्पू ने जब ‘मम्मी-पापा’ कहना भी शुरू नहीं किया था तब उन्होंने अपने माता-पिता गंवा दिए थे। अपने नए राज्य ओडिशा की तरफ से विजय हजारे ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद देवधर ट्रॉफी के लिए चुने गए पप्पू ने अपने पुराने दिनों को याद किया जब प्रत्येक विकेट का मतलब होता था कि उन्हें दोपहर और रात का पर्याप्त खाना मिलेगा।