ओलंपिक म्यूजियम में रखी जाएगी मेरठ के सौरभ चौधरी की पिस्टल



नई दिल्ली : निशानेबाजी स्पर्धाओं में बड़े निशानेबाजों को पछाड़ने वाले मेरठ के सौरभ चौधरी ने फिर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। हाल में ही अजेर्ंटीना के ब्यूनस आयर्स में आयोजित यूथ ओलंपिक गेम्स में 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में 16 वर्षीय सौरभ ने रिकॉर्ड के साथ स्वर्ण झटका था। लगातार शानदार प्रदर्शन की बदौलत सौरभ की पिस्टल स्विट्जरलैंड के ओलंपिक म्यूजियम में रखने का फैसला किया गया। शुक्रवार को अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति ने अर्जेंटीना में ही सौरभ को पत्र सौंपा है। इस बड़ी उपलब्धि के बाद परिवार में खुशी का माहौल है।