बायें हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद की नजरें अगले साल इंग्लैंड में होने वाले क्रिकेट विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने पर हैं। खलील ने हाल ही में हुए एशिया कप में हांगकांग की टीम के खिलाफ पदार्पण किया था। उन्हें वेस्टइंडीज के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की वनडे सीरीज के पहले दो मैचों के लिए टीम में चुना गया है।
