चाहते हैं फेसबुक से आजादी तो अपना सकते हैं यह रास्ता
एक के बाद एक सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने कई लोगों को यह सोचने पर मजबूर कर दिया है कि उन्हें इस सोशल नेटवर्किंग प्लेटफॉर्म को छोड़ देना चाहिए। अगर आप भी ऐसा सोचते हैं, तो जरा ठहरिए। इस प्लेटफॉर्म को छोड़ देना बस किसी अकाउंट को डिलीट कर देने जितना आसान नहीं है। जिस तरह से आपकी जिंदगी में इसने अपनी जगह बना ली है, उसे देखते हुए आपको किसी फैसले से पहले तसल्ली से सोचने की जरूरत है।