आइसीसी ने विश्व कप 2023 के लिए तैयार की नई संरचना


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आइसीसी) ने सिंगापुर में एक सप्ताह तक चली बैठक के बाद पुरुषों के 50 ओवर के क्रिकेट विश्व कप टूर्नामेंट के क्वालीफिकेशन के नए तरीके को सर्वसम्मति से मंजूरी दे दी है।

2023 विश्व कप का आयोजन भारत में नौ फरवरी से 26 मार्च के दौरान होगा। इस विश्व कप में 10 टीमें भाग लेंगी, लेकिन इसके लिए क्वालीफाई करने के लिए 32 टीमें संघर्ष करेंगी। 2019 से पुरुष क्रिकेट विश्व कप 2023 के लिए 50 ओवर की लीग आधारित क्वालीफिकेशन संरचना पेश की जाएगी। इसके तहत 2023 में भारत में होने विश्व कप से पहले के दो-तीन साल की क्वालीफिकेशन अवधि में खेले गए 372 मैचों पर नजर रखी जाएगी।