ग्रेटर नोएडा में छात्र-छात्राओं को गांजा बेच रहे दो सुरक्षा गार्ड धरे

ग्रेटर नोएडा स्थित नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने दो सुरक्षा गार्डो को ढाई किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि सुरक्षा गार्ड काफी समय से छात्र-छात्राओं को गांजा बेच रहे थे। नॉलेज पार्क पुलिस ने बताया कि दोनों गार्ड नॉलेज पार्क स्थित एमिटी कॉलेज में तैनात थे। उनकी पहचान संतोष सिंह निवासी गुर्जरपुर और नवीन मिश्र निवासी सुत्याना के रूप में हुई है।