अप्रैल, 2020 से बीएस-4 वाहनों के रजिस्ट्रेशन और बिक्री पर रोक
अप्रैल 2020 से बीएस-4 (भारत स्टेज-4) उत्सर्जन मानक वाले वाहनों के रजिस्ट्रेशन और बिक्री पर रोक लग जाएगी। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा कि प्रदूषण का स्तर पहले ही चिंताजनक है, ऐसे में उत्सर्जन के नए मानकों को लागू करने में देरी से लोगों की सेहत पर और दुष्प्रभाव पड़ेगा।