Showing posts with label लगातार सातवीं सीरीज. Show all posts
Showing posts with label लगातार सातवीं सीरीज. Show all posts

टीम इंडिया ने कानपुर में न्यूजीलैंड को छह रन से हराकर सीरीज पर कब्जा किया

भारत ने जीती लगातार सातवीं सीरीज



भारतीय क्रिकेट टीम ने न्यूजीलैंड को रविवार को कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम में छह रन से हराकर तीन मैचों की सीरीज पर -1 से कब्जा जमाया। यह भारत की लगातार सातवीं सीरीज जीत है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी का न्योता पाने के बाद भारत ने सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा और कप्तान विराट कोहली के शतकों की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में छह विकेट 337 रन का विशाल स्कोर बनाया। रोहित ने 147 रन की पारी खेली, जबकि कोहली ने 113 रन बनाए।