Showing posts with label सुशांत सिंह राजपूत. Show all posts
Showing posts with label सुशांत सिंह राजपूत. Show all posts

सुशांत सिंह राजपूत : फोरेंसिक टीम सीबीआई के साथ चोट पैटर्न व पोस्टमार्टम रिपोट का विश्लेषण करेगा AIIMS

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की एक फोरेंसिक टीम सीबीआई के साथ बॉलीवुड स्टार सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में चिकित्सा निष्कर्षों के संबंध में चोट के पैटर्न व उसकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का विश्लेषण करेगी।

सुशांत सिंह राजपूत : मौत के मामले की जांच में जुटी सीबीआई मोबाइल फोन का सहारा लेकर खोलेगी उनकी मौत का राज

सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले की जांच में जुटी सीबीआई अब अभिनेता का मोबाइल फोन अपने कब्जे में लेने के लिए मुंबई पुलिस को पत्र लिख सकती है। सीबीआई सुशांत के वॉट्सएप संदेशों की जांच करना चाहती है।

सुशांत, रिया की पूर्व मैनेजर से पूछताछ : सुशांत के पिता ने मैसेज में रिया से कहा था- मुझे पहचानने के बाद भी मुझसे बात क्यों नहीं की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग  के मामले में मंगलवार काे उनकी बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया। सुशांत का काेई परिजन पहली बार जांच के लिए ईडी के सामने पेश हुआ।

सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया बोलीं-बिहार चुनाव के कारण सुशांत केस काे उछाला जा रहा है

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आरोपों से घिरी एक्टर रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि सुशांत के पिता की शिकायत पर बिहार में उसके खिलाफ दर्ज केस राजनीति से प्रेरित है। 14 पेज के हलफनामे में उन्हाेंने कहा कि बिहार में उसके खिलाफ केस इसलिए दर्ज किया गया, क्योंकि राज्य में चुनाव होने वाले हैं।


अभिनेता सुशांत की मौत : केस सीबीआई को सौंपे जाने से भड़की शिवसेना

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले को सीबीआई को सौंपे जाने से शिवसेना भड़क गई है। उसने बिहार सरकार की सिफारिश पर ऐतराज जताते हुए कहा, बिहार पुलिस इंटरपोल नहीं है।


सुशांत सिंह राजपूत : बिहार पुलिस ने सुप्रीम काेर्ट में कहा- रिया ने सुशांत की बीमारी की झूठी तस्वीर पेश की

सुशांत सिंह राजपूत काे आत्महत्या के लिए मजबूर करने और उनके पैसाें की हेराफेरी की आराेपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार काे ईडी ने पूछताछ की। वहीं, बिहार पुलिस ने सुप्रीम काेर्ट में कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रिया ने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर तैयार की थी। उसका मकसद सुशांत के पैसे हड़पना था।


बिहार पुलिस ने रिया, अन्य पर दर्ज केस की जांच का ब्योरा सीबीआई को दिया

सुशांत की मौत: केस सीबीआई ने लिया, जांच कारोबारी माल्या केस की पड़ताल करने वाली एसआईटी के हवाले

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की संदिग्ध हालात में मौत मामले में केंद्र की अधिसूचना जारी होने के दूसरे दिन सीबीआई ने केस अपने हाथ में ले लिया है। जांच एजेंसी ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 




सुशांत की मौत: नीतीश ने सीबीआई जांच की सिफारिश की; आदित्य ठाकरे बोले- मामले से मेरा लेना-देना नहीं

महाराष्ट्र सरकार के कैबिनेट मंत्री आदित्य ठाकरे ने सफाई दी है। उन्होंने ट्वीट किया, "सुशांत मामले में जो चल रहा है, वो सड़क छाप राजनीति है। मेरा मामले से कोई लेना-देना नहीं है। मैं धैर्य बनाए हुए हूं। अकारण ही मेरे और मेरे परिवार पर कीचड़ उछाला जा रहा है।" 



अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने की आत्महत्या, मुंबई में अपने घर में लगाई फांसी

बॉलीवुड से एक बहुत ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगा ली। अभी तक उनके इस फैसले के बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है।