सुशांत सिंह राजपूत केस: रिया बोलीं-बिहार चुनाव के कारण सुशांत केस काे उछाला जा रहा है

अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में आरोपों से घिरी एक्टर रिया चक्रवर्ती ने कहा है कि सुशांत के पिता की शिकायत पर बिहार में उसके खिलाफ दर्ज केस राजनीति से प्रेरित है। 14 पेज के हलफनामे में उन्हाेंने कहा कि बिहार में उसके खिलाफ केस इसलिए दर्ज किया गया, क्योंकि राज्य में चुनाव होने वाले हैं।