सुशांत, रिया की पूर्व मैनेजर से पूछताछ : सुशांत के पिता ने मैसेज में रिया से कहा था- मुझे पहचानने के बाद भी मुझसे बात क्यों नहीं की

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग  के मामले में मंगलवार काे उनकी बहन मीतू सिंह का बयान दर्ज किया। सुशांत का काेई परिजन पहली बार जांच के लिए ईडी के सामने पेश हुआ।