यूपी : सैर पर निकले भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, प्रभारी निरीक्षक निलंबित, पांच आरोपियों पर केस दर्ज

उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में मंगलवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय खोखर (52) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूत्रों के मुताबिक खोकर सुबह की सैर के लिए खेतों में गए थे। लौटते समय घर से डेढ़ किमी दूर कुछ बदमाशों ने उन पर गोलियां दागीं।