सुशांत सिंह राजपूत काे आत्महत्या के लिए मजबूर करने और उनके पैसाें की हेराफेरी की आराेपी अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती से शुक्रवार काे ईडी ने पूछताछ की। वहीं, बिहार पुलिस ने सुप्रीम काेर्ट में कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि रिया ने सुशांत की मानसिक बीमारी की झूठी तस्वीर तैयार की थी। उसका मकसद सुशांत के पैसे हड़पना था।
