Showing posts with label पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप. Show all posts
Showing posts with label पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप. Show all posts

पतंजलि की डीलरशिप दिलाने के नाम पर अब भी चल रहीं 10 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट

भास्कर पड़ताल : पतंजलि की डीलरशिप दिलाने के नाम पर अब भी चल रहीं 10 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट

नोएडा पुलिस ने भले ही पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया हो लेकिन इस समय 10 से ज्यादा वेबसाइट जालसाजी करने में जुटी हैं। सभी वेबसाइट पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर या डीलरशिप या प्रोवाइडरशिप या फिर महावितरक जैैसे नाम से चल रही हैं। इन सभी वेबसाइट पर वॉट्सएप नंबर से लेकर फोन नंबर देकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है।


पतंजलि की डिस्ट्रीब्यूटरशिप के नाम पर करोड़ों ठगने वाला बीए का छात्र अरेस्ट


रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 50 हजार और सिक्योरिटी मनी के 4.5 लाख रुपए लेते थे।

पतंजलि के प्रोडक्ट की देशभर में डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है।
बिहार में रहने वाले बीए पास एक युवक ने महज 38 हजार रुपए खर्च कर पतंजलि से मिलती-जुलती वेबसाइट बनवाई थी। उस फर्जी वेबसाइट पर मोबाइल नंबर देकर लोगों से खुद को पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण का पीए बताता था।