भास्कर पड़ताल : पतंजलि की डीलरशिप दिलाने के नाम पर अब भी चल रहीं 10 से ज्यादा फर्जी वेबसाइट
नोएडा पुलिस ने भले ही पतंजलि के डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर फर्जी वेबसाइट बनाकर ठगी करने वाले दो लोगों को पकड़ लिया हो लेकिन इस समय 10 से ज्यादा वेबसाइट जालसाजी करने में जुटी हैं। सभी वेबसाइट पतंजलि डिस्ट्रीब्यूटर या डीलरशिप या प्रोवाइडरशिप या फिर महावितरक जैैसे नाम से चल रही हैं। इन सभी वेबसाइट पर वॉट्सएप नंबर से लेकर फोन नंबर देकर लोगों से संपर्क किया जा रहा है।