रजिस्ट्रेशन फीस के नाम पर 50 हजार और सिक्योरिटी मनी के 4.5 लाख रुपए लेते थे।
पतंजलि के प्रोडक्ट की देशभर में डिस्ट्रीब्यूटरशिप देने के नाम पर करोड़ों रुपए का फर्जीवाड़ा करने का मामला सामने आया है।
बिहार में रहने वाले बीए पास एक युवक ने महज 38 हजार रुपए खर्च कर पतंजलि से मिलती-जुलती वेबसाइट बनवाई थी। उस फर्जी वेबसाइट पर मोबाइल नंबर देकर लोगों से खुद को पतंजलि के आचार्य बालकृष्ण का पीए बताता था।