Showing posts with label योगी सरकार. Show all posts
Showing posts with label योगी सरकार. Show all posts

हिमाचल की जवानी व पानी दोनों देश के काम आ रहे हैं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



हिमाचल ने उत्तरप्रदेश को बहुत कुछ दिया है। हिमाचल के जवान सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं। हिमाचल का पानी हिमाचल से नीचे उतर कर उत्तर प्रदेश में पहुंचता है तो वहां के खेतों को सोना उगलने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करता है।

भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ताबड़तोड़ तीन रैलियां करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के लिए मतदान की अपील की। साथ ही कांग्रेस पर प्रहार किए।

कहीं ऐसा हो... लोग बच्चे पालने का जिम्मा भी सरकार पर ही छोड़ दें : योगी


सफाई के मुद्दे पर बोले यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ

उत्तरप्रदेशके मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर बुधवार को विवाद छिड़ गया। सफाई पर लोगों को उनकी जिम्मेदारी समझाते हुए योगी कह बैठे, कभी-कभी लगता है कि लोग बच्चों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी भी सरकार पर ही छोड़ दें।'


महिला कर्मचारी यौन प्रताड़ना की शिकायत ऑनलाइन दर्ज करा सकेंगी


ऑनलाइन शिकायत दर्ज करा सकेंगी पीड़ित महिला कर्मी : महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी


पीड़ित महिला कर्मचारियों को यह सुविधा इसी महीने लांच होने जा रहे ई-प्लेटफार्म से मिलेगी। एक कार्यशाला में हिस्सा लेने पहुंची महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने बताया, ‘हमने कठिन परिश्रम किया है। हम एक ऑनलाइन प्लेटफार्म लांच करने जा रहे हैं। इस पर महिलाएं यौन प्रताड़ना से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकती हैं।’


अब बनेगा गायों का विशिष्ट आधार कार्ड

ये होगी विशिष्ट पहचान

समिति ने सिफारिश की है कि हर गाय और उसकी संतान को विशिष्ट पहचान संख्या दी जाए ताकि उसे आसानी से ट्रैक किया जा सके। छेड़छाड़ न हो सकने वाला विशिष्ट पहचान संख्या दिया जाएगा जिसमें उम्र, नस्ल, लिंग, ऊंचाई, रंग, सींग के प्रकार के अलावा किसी खास निशान की जानकारी होनी चाहिए।


शुभ नहीं होगा राम मंदिर आंदोलन का फिर से जीवित होना : कुलदीप नैयर


अगर भाजपा ने शक्तिशाली योगी को मुख्यमंत्री बनाया है तो इसके पीछे जरूर कोई साफ इरादा होगा..


 सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों, एक जो बाबरी मस्जिद को फिर से बनाना चाहता है और दूसरा जो इस स्थान को भगवान राम का जन्मस्थान मानता है, को सलाह दी है कि वे मिल-बठकर और आपस में बातचीत के जरिये इस मसले को सुलझाएं। इस सलाह में एक अचरज वाला हिस्सा है कि भारत के सर्वोच्च न्यायाधीश न्यायालय के बाहर समाधान में मध्यस्थता करने के लिए तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि ‘‘थोड़ा लीजिए और थोड़ा दीजिए। इसे हल करने का प्रयास कीजिए’’। उन्होंने कहा कि यह भावनाओं से जुड़ा मसला है और यहां तक कि वह इससे अलग हो सकते हैं ताकि उनके साथी जज फैसला कर पाएं। मुख्य न्यायाधीश या यूं कहें कि उनके सहयोगी जज मध्यस्थता कैसे कर सकते हैं, क्योंकि उनके पद को तो विवादों से ऊपर माना जाता है? इसके पहले एक हिंदू नेता योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश भाजपा विधायक दल के नेता पद पर भारी मतों से चुने गए और मुख्यमंत्री बनाए गए। बहुमत हासिल करने का श्रेय चाहे प्रधानमंत्री मोदी को या कट्टर हिंदूनेता के रूप में प्रसिद्ध योगी को जाए, इससे यह पता चलता है कि देश में हिंदुत्व की लहर है।

अब तक सत्ता के संरक्षण में पल रहे गुंडों को प्रदेश छोड़ कर जाना होगा : मां0 मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी



15 जून तक प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त करने का सरकार ने संकल्प लिया है। सांसद, विधायक और कार्यकर्ता जिस क्षेत्र में ठीक से काम नहीं हो रहा है, उसकी जानकारी सीधे मुङो दें। गड़बड़ी करने वालों पर त्वरित कार्रवाई होगी। जनता ने जिस अरमान से भाजपा को जनादेश दिया है, उसे पूरा करना सरकार की जिम्मेदारी है। योगी ने कहा कि संगठन के लिए सरकार और मंत्रियों के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। जल्द ही पूरे प्रदेश में मंडल स्तर पर विकास कार्यो की समीक्षा शुरू होगी।


सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालयों एवम स्कूल - कॉलेजों में पान-गुटखा खाने पर तत्कालीन रोक


मुख्यमंत्री श्री आदित्यनाथ योगी ने सरकारी कार्यालयों, चिकित्सालयों एवम स्कूल - कॉलेजों में पान- गुटखे- तम्बाकू के इस्तेमाल पर बैन लगाने के निर्देश दिए।
योगी सरकार ने लोक भवन के अंदर सभी अधिकारियों के पान-गुटखा खाने पर रोक लगा दी है।  यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।