हिमाचल की जवानी व पानी दोनों देश के काम आ रहे हैं : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ



हिमाचल ने उत्तरप्रदेश को बहुत कुछ दिया है। हिमाचल के जवान सीमाओं पर देश की रक्षा करते हैं। हिमाचल का पानी हिमाचल से नीचे उतर कर उत्तर प्रदेश में पहुंचता है तो वहां के खेतों को सोना उगलने के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करता है।

भाजपा के स्टार प्रचारक और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ताबड़तोड़ तीन रैलियां करते हुए पार्टी प्रत्याशियों के लिए मतदान की अपील की। साथ ही कांग्रेस पर प्रहार किए।