Showing posts with label फर्जीवाडा. Show all posts
Showing posts with label फर्जीवाडा. Show all posts

आप फर्जी कंपनियों के नाम पर काले धन को सफेद करने का गोरखधंधा चला रही है : गुप्ता

फर्जी कंपनी बनाकर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी को 2 करोड़ का चंदा देने के आरोप में दिल्ली पुलिस ने मुकेश कुमार नाम के एक शख्स और उसके एक साथी सुधांशु बंसल को गिरफ्तार किया है। इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए आज दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी, मीडिया प्रमुख अशोक गोयल देवराहा ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर चंदा एकत्र करने को लेकर आम आदमी पार्टी नहीं बल्कि काले धन वालों की पार्टी बताकर हमला बोला।

फर्जी महिला पुलिसकर्मी काट रही थी बिना मास्क लोगों के चालान, अरेस्ट

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के तिलक नगर इलाके से एक नकली महिला पुलिस कर्मी को अरेस्ट किया गया है। वह खुलेआम खाकी वर्दी पहन कोविड 19 को लेकर बने नियमों का उलंघन करने वालों का चालान काट रही थी।

फर्जी गूगल क्रोम, करोड़ों इंटरनेट यूजर्स पर खतरा, खाते से पैसे चोरी होने का भी डर

रिसर्चर्स के मुताबिक हैकर वायरस वाले एक्सटेंशंस से यूजर्स के फोन तक पहुंच बनाते हैं। इससे फोन की बैटरी खत्म हो जाती है। मोबाइल से लिंक बैंक खाते से पैसे चोरी होने का भी डर है।

यूपीएससी में 93वां स्थान पाने वाली ऐश्वर्या की इंस्टाग्राम पर 16 फर्जी आईडी, एफआईआर दर्ज

2019 की सिविल सेवा परीक्षा में 93वां स्थान हासिल करने वाली 23 वर्षीय ऐश्वर्या श्योराण ने कई फर्जी अकाउंट्स को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।

मिस इंडिया के अंतिम दौर तक पहुंचने वाली ऐश्वर्या ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर नहीं है, फिर भी इंस्टाग्राम पर उनके नाम से 16 फर्जी अकाउंट्स सक्रिय हैं।


कहीं आपका आधार फर्जी तो नहीं, बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़

फर्जी आधार बनाने वाले गिरोह का भंडाफोड़ 


उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआइडीएआइ) के सर्वर में सेंध लगाकर फर्जी आधार कार्ड बनाने वाले गिरोह के 10 लोगों को हिरासत में लिया है। गिरोह का मास्टर माइंड कानपुर का सौरभ सिंह है।