यूपीएससी में 93वां स्थान पाने वाली ऐश्वर्या की इंस्टाग्राम पर 16 फर्जी आईडी, एफआईआर दर्ज

2019 की सिविल सेवा परीक्षा में 93वां स्थान हासिल करने वाली 23 वर्षीय ऐश्वर्या श्योराण ने कई फर्जी अकाउंट्स को लेकर एफआईआर दर्ज कराई है।

मिस इंडिया के अंतिम दौर तक पहुंचने वाली ऐश्वर्या ने बताया कि वह इंस्टाग्राम पर नहीं है, फिर भी इंस्टाग्राम पर उनके नाम से 16 फर्जी अकाउंट्स सक्रिय हैं।