अब तत्काल तीन तलाक पर अध्यादेश की तैयारी
तत्काल तीन तलाक से जुड़े ‘मुस्लिम वूमैन (प्रोटेक्शन ऑफ राइट्स ऑन मैरिज) बिल-2017’ को भी सरकार ने शुक्रवार को पेश कर पारित कराने की तैयारी कर ली थी, लेकिन विपक्ष के साथ सहमति नहीं बना पाने की वजह से विधेयक को राज्यसभा में पेश नहीं किया जा सका। कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष बिल को प्रवर समिति के पास भेजने की मांग कर रहा था। बहरहाल, माना जा रहा है कि सरकार इसके लिए अब अध्यादेश ला सकती है।



