1,400 साल पुरानी प्रथा को खत्म करने वाला विधेयक लोकसभा से सात घंटे में पारित

पीएम नरेंद्र मोदी ने सुबह ही इसे सर्वसम्मति से पारित करने की अपील की थी। 

राज्यसभा से पारित होने के बाद यह विधेयक कानून की शक्ल लेगा। कांग्रेस के रुख को देखते हुए वहां भी विधेयक पारित कराना मुश्किल नहीं होगा। 
सरकार के लिए यह बड़ी राजनीतिक जीत भी होगी। जब कभी मुस्लिम महिलाओं के सशक्तीकरण की चर्चा होगी, राजीव गांधी के समय का शाहबानो मामला और मोदी सरकार द्वारा तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाने का जिक्र जरूर होगा।