Showing posts with label कौन बनेगा करोड़पति. Show all posts
Showing posts with label कौन बनेगा करोड़पति. Show all posts

फरीदाबाद की डॉ. वंदना फास्टेस्ट 3.23 सेकेंड में जवाब देकर केबीसी की हॉट सीट पर


कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में पिछले दिनों सेक्टर 28 निवासी इंजीनियर सरदार देवेंद्र सिंह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे थे और 6,40,000 जीते थे।

अब सेक्टर-16 निवासी डॉ. वंदना तनेजा केबीसी में हॉट सीट पर पहुंची हैं। सोमवार को प्रसारित केबीसी के एपिसोड में डॉ. तनेजा दूसरे कंटेस्टेंट के रूप में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में मात्र 3.23 सेकेंड में जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचीं।

नोएडा की रिचा तिवारी ने केबीसी में जीते 25 लाख रुपये


नोएडा : कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) में बॉलीवुड के बिग बी अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठने का सपना तो हजारों लोग देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को वहां तक पहुंचने का मौका मिलता है। सामान्य ज्ञान का कमजोर होना कुछ लोगों के रास्ते में रुकावट बन जाती है तो कुछ किसी और वजह से अपने सपनों को पूरा करने में नाकाम रहते हैं।