फरीदाबाद की डॉ. वंदना फास्टेस्ट 3.23 सेकेंड में जवाब देकर केबीसी की हॉट सीट पर


कौन बनेगा करोड़पति के इस सीजन में पिछले दिनों सेक्टर 28 निवासी इंजीनियर सरदार देवेंद्र सिंह अमिताभ बच्चन के सामने हॉट सीट पर बैठे थे और 6,40,000 जीते थे।

अब सेक्टर-16 निवासी डॉ. वंदना तनेजा केबीसी में हॉट सीट पर पहुंची हैं। सोमवार को प्रसारित केबीसी के एपिसोड में डॉ. तनेजा दूसरे कंटेस्टेंट के रूप में फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट में मात्र 3.23 सेकेंड में जवाब देकर हॉट सीट पर पहुंचीं।