नई दिल्ली : बुराड़ी में युवकों की दबंगई से परेशान एक युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती के परिजनों के मुताबिक, पड़ोसी दो युवकों ने घर में घुसकर उससे मारपीट की थी। ब्लेड से भी हमला किया था। मृतका की पहचान शिल्पा (23) के रूप में हुई है। डीसीपी नूपुर प्रसाद का कहना है कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है, शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
